रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातेमी ने गुरुवार को रक्षा उद्योग दिवसर के अवसर पर कहा कि रक्षा उद्योग, देश के प्रतिरक्षा लक्ष्यों को व्यवहारिक बनाने के लिए सैन्य शक्ति में महत्वपूर्ण साधन है।
रक्षामंत्री ने कहा कि दुश्मन की ज़ोर ज़बरदस्ती और विस्तारवाद के मुक़ाबले में इस्लामी गणतंत्र ईरान की रणनीति धैर्य पर आधारित रही है और इसीलिए ईरान की सशस्त्र सेनाएं अपनी तैयारी के स्तर को हमेशा बढ़ाए रहती हैं और हमेशा ही तैयार रहती हैं।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षामंत्री ने कहा कि ईरान, मीज़ाइल क्षेत्र में सूक्ष्म और सटीक हमला करने वाले मीज़ाइलों तक पहुंच चुका है।
ज्ञात रहे कि बावर-373 एयर डिफ़ेंस सिस्टम ईरान में डिज़ाइन किया गया सिस्टम है जिसकी तैयार कई साल पहले से ही शुरु कर दी गयी थी। यह सिस्टम निचली सतह से 65 किलोमीटर की ऊंचाई तक हवाई रक्षा की क्षमता रखता है और यह 300 किलोमीटर तक मार कर सकता है।
एयर डिफ़ेंस सिस्टम बावर 373 वर्तमान युग की आवश्यकताओं को देखकर तैयार किया गया है और एक साथ छह लक्ष्यों को निशाना बना सकता है।